लाइव न्यूज़ :

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय को ब्राजील से आए लोगों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिला

By भाषा | Updated: January 11, 2021 08:44 IST

Open in App

तोक्यो, 11 जनवरी (एपी) जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय को ब्राजील से आए कुछ लोगों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप मिला है जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूपों से अलग है।

मंत्रालय ने रविवार को बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान करीब 40 वर्षीय एक पुरूष और करीब 30 वर्षीय महिला एवं उसके दो बच्चों में वायरस का नया स्वरूप मिला है।

वायरस के नए स्वरूप के विश्लेषण के लिए जापान अन्य देशों, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, हवाईअड्डा पहुंचने पर पुरुष में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन बाद में सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिला को सिर में दर्द की शिकायत थी, जबकि उसके बेटे को बुखार था और बेटी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

जापान में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप के करीब 30 मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञ वायरस के इस नए स्वरूपों के तेजी से फैलने को लेकर चिंता जता रहे हैं।

जापान ने शुक्रवार से तोक्यो और उसके आस पास के क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है। इसके तहत रेस्तरां और बार रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे।

जापान में कोरोना वायरस से करीब 4,000 लोगों की मौत हुई है और 2,80,000 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल