लाइव न्यूज़ :

जापान के रक्षा मंत्री ने विवादित युद्ध स्मारक का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:21 IST

Open in App

टोक्यो, 13 अगस्त (एपी) जापान के रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को टोक्यो में एक युद्ध स्मारक का दौरा किया जिसे चीन और दोनों कोरियाई देश जापान के युद्ध उन्माद के प्रतीक के तौर पर देखते हैं। वह युद्ध में शहीद लोगों के लिए प्रार्थना करने गए थे। कुछ दिनों के बाद द्वितीय विश्वयुद्ध में देश की पराजय की 76वीं बरसी है।

20वीं सदी के प्रथमार्द्ध में जापान की कार्रवाई के पीड़ित और खासतौर पर कोरियाई देश तथा चीन स्मारक को जापान के बल प्रयोग के प्रतीक के रूप में देखते हैं क्योंकि यह दोषी युद्ध अपराधियों का सम्मान करता है।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के छोटे भाई और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने कहा, ‘‘यह सभी देशों में समान्य है कि युद्ध में मृतकों को सम्मान दिया जाता है।’’ किशी युद्ध के समय अत्याचार से इंकार करते रहे हैं।

किशी ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो देश के लिए लड़े और अंतिम युद्ध में जिन्होंने अपनी जान गंवाई।’’

वह तोमोई इनाडा के बाद पहले रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने यासुकिनी का दौरा किया है। इनाडा ने दिसंबर 2016 में इस युद्ध स्मारक का दौरा किया था।

आबे ने 2013 में इस स्मारक का दौरा किया था जिसका चीन और कोरियाई देशों ने विरोध किया जिसके बाद सात वर्षों तक वह यहां नहीं गए लेकिन पिछले वर्ष प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह नियमित रूप से यहां जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब