लाइव न्यूज़ :

क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर जापान का कैप्सूल ऑस्ट्रेलिया में उतरा

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:22 IST

Open in App

तोक्यो, छह दिसंबर (एपी) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि उनकी हेलीकॉप्टर तलाश टीम को वह कैप्सूल मिल गया है, जो अंतरिक्ष से क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर धरती पर लौटा है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि इन नमूनों से जीवन की उत्पत्ति की व्याख्या हो सकती है।

यह कैप्सूल योजना के अनुसार दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के एक दूरदराज इलाके में उतरा है।

कैप्सूल के धरती पर उतरने के करीब चार घंटे बाद अंतरिक्ष एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘‘उतरने के स्थान से कैप्सूल को हासिल करने का काम पूरा हो गया। हमने आज के दिन के लिए काफी अभ्यास किया था और यह काम सुरक्षित तरीके से संपन्न हो गया।’’

‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ ने बताया कि हायाबुसा2 यान ने शनिवार को सफलतापूर्वक एक छोटे कैप्सूल को छोड़ा और उसे पृथ्वी की तरफ भेजा ताकि वह नमूनों को यहां पहुंचा सके। इन नमूनों से सौरमंडल और पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के संबंध में जानकारियां मिल सकती हैं।

यह कैप्सूल रविवार तड़के पृथ्वी से 120 किलोमीटर ऊपर वायुमंडल में पुन: प्रवेश के दौरान कुछ समय के लिए एक फायरबॉल (आग के गोले) में तब्दील हो गया। जमीन से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एक पैराशूट खुला ताकि इसके गिरने की गति धीमी हो सके और इसे तय स्थान पर उतरने के संकेत मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल