लाइव न्यूज़ :

जापान के अरबपति कारोबारी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

By भाषा | Updated: December 8, 2021 16:42 IST

Open in App

मास्को, आठ दिसंबर (एपी) जापान के एक अरबपति युसाकू मीजावा और उनके सहायक करीब एक दशक से भी अधिक समय बाद बुधवार को शुल्क भुगतान कर अंतरिक्ष की यात्रा के लिए रवाना हुए।

फैशन कारोबारी युसाकू मीजावा और योजो हिरानो रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर मिसुरकीन के साथ रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिये रवाना हुए।

तीनों ने तय कार्यक्रम के मुताबिक अपराह्न 12 बजकर 38 मिनट पर सोयुज एमएस-20 में कजाखस्तान स्थित रूसी बैकोनुर केंद्र से उड़ान भरी।

मीजावा और हिरानो अंतरिक्ष में 12 दिन बिताने वाले हैं। ये दोनों 2009 के बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले ऐसे पर्यटक बन गये हैं जिन्होंने इसके लिये भुगतान किया है। इस यात्रा में कितना खर्चा आया है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।

मीजावा ने कहा, ‘‘मैं अंतरिक्ष से धरती को देखना चाहूंगा। मैं भारहीनता का अनुभव करना चाहूंगा।’’ उन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरी एक व्यक्तिगत उम्मीद भी है और मैं यह जानने के लिये उत्सुक हूं कि अंतरिक्ष मुझे कैसे बदलेगा, इस अंतरिक्ष उड़ान के बाद मैं कैसे बदलूंगा।’’

इस अंतरिक्ष यात्रा का आयोजन करने वाली कंपनी स्पेस एडवेंचर्स के अध्यक्ष टॉम शेली ने कहा कि मीजावा ने जनता के विचार जानने के बाद अंतरिक्ष में करने के लिए 100 चीजों की एक सूची तैयार की है। इस सूची में ‘‘दैनिक जीवन के बारे में सरल चीजें, शायद कुछ अन्य मजेदार गतिविधियां और गंभीर प्रश्न भी शामिल हैं।’’

शेली ने इस साल की शुरुआत में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘उनका इरादा आम जनता के साथ अंतरिक्ष में होने के अनुभव को साझा करने का प्रयास करना है।’’ मीजावा ने जापान के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन मॉल, जोजोटाउन की शुरुआत की और फैशन के क्षेत्र में अपना किस्मत आजमाई। फोर्ब्स पत्रिका ने उनकी कुल संपत्ति दो अरब डॉलर आंकी है।

कारोबारी ने एलन मस्क की स्टारशिप से चंद्रमा के चारों ओर चक्कर काटने के लिए भी यात्रा बुक की है, जो 2023 में होने की संभावना है। इस यात्रा में वह प्रतियोगिता के जरिए आठ विजेताओं के साथ शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल