लाइव न्यूज़ :

जापानी प्रधानमंत्री ने चीन, उत्तर कोरिया की चुनौतियों के बीच रक्षा शक्ति बढ़ाने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 11:32 IST

Open in App

तोक्यो, 27 नवंबर (एपी) जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को अपनी पहली सैन्य समीक्षा में दुश्मन के अड्डे पर हमला करने की क्षमता हासिल करने सहित "सभी विकल्पों" पर विचार करने की अपनी प्रतिज्ञा को दोहराया और चीन तथा उत्तर कोरिया से बढ़ते खतरों के बीच देश की रक्षा के लिए एक मजबूत आत्मरक्षा बल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

किशिदा ने कहा कि जापान के आस-पास सुरक्षा स्थिति तेजी से बदल रही है और “वास्तविकता पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो गई है” जब उत्तर कोरिया अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए लगातार बैलिस्टिक मिसा‍इल परीक्षण कर रहा है और चीन सैन्य ताकत बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में हमलावर गतिविधियां बढ़ा रहा है।

किशिदा ने ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के सैकड़ों सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “ मैं आवश्यक रक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए तथाकथित दुश्मन के अड्डे पर हमला करने की क्षमता रखने सहित सभी विकल्पों पर विचार करूंगा।”

अक्टूबर में पदभार ग्रहण करने वाले किशिदा ने तोक्यो के उत्तर में मुख्य सैन्य अड्डा शिविर असाका में आयोजित आत्मरक्षा बल की टुकड़ी की समीक्षा में शनिवार को पहली बार शीर्ष कमांडर के तौर पर कार्य किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, निरीक्षण के लिए लगभग 800 सैनिक एकत्र हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना