लाइव न्यूज़ :

जापानी प्रधानमंत्री ने तोक्यो के विवादास्पद मंदिर को दान भेजा

By भाषा | Updated: October 17, 2021 15:17 IST

Open in App

तोक्यो, 17 अक्टूबर (एपी) जापान के नये प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने तोक्यो के एक धर्मस्थल में रविवार को दान भेजा, जिसे चीनी और कोरियाई लोग जापानी युद्ध हमलों का प्रतीक मानते हैं। हालांकि, किशिदा ने व्यक्तिगत रूप से मंदिर में जाकर दर्शन नहीं किये।

किशिदा ने यासूकुनी श्राइन के शरद उत्सव के मौके पर ‘मासाकाकी’ धार्मिक आभूषण दान स्वरूप भेजे। किशिदा ने चार अक्टूबर को पद संभाला था, जिसके बाद से उनकी यह पहली धार्मिक गतिविधि है।

बीसवीं सदी के पूर्वार्द्ध में जापान के हमले के पीड़ित चीनी और कोरियाई इस मंदिर को जापान के आक्रमण का प्रतीक मानते हैं।

जापानी प्रधानमंत्री के इस कदम को आलोचक, देश के युद्ध अत्याचारों को लेकर पश्चाताप नहीं होने के तौर पर देखते हैं।

किशिदा सप्ताहांत में उत्तरी जापान के 2011 की सुनामी में प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे और वह मंदिर नहीं गये। उनके पूर्ववर्ती योशीहिदे सुगा ने भी अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान केवल दान भेजा। वह सितंबर में पद से हटने के बाद रविवार को मंदिर पहुंचे।

सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि वह देश के लिए अपने बहुमूल्य जीवन न्योछावर करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और उनकी आत्माओं को शांति मिलने की प्रार्थना करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर मंदिर गये थे।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे 2013 में यासूकुनी गये थे, जिसके बाद चीन और कोरिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और जापानी नेता तब से पद पर रहते हुए वहां जाने से बचते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल