लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक के संगीत कार्यक्रम के लिए चुने गए जापानी संगीतकार ने दुर्व्यवहार के लिए माफी मांगी

By भाषा | Updated: July 18, 2021 10:26 IST

Open in App

तोक्यो, 18 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के दौरान संगीत कार्यक्रम के लिए चुने गए जापानी संगीतकार कीगो ओयामाडा ने बचपन में अपने एक दिव्यांग सहपाठी से दुर्व्यवहार करने को लेकर माफी मांगी है।

हाल में ऑनलाइन ऐसी खबरें आई थीं कि ओयामाडा ने एक दिव्यांग बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया था। इस खबर को जापान की मीडिया ने प्रकाशित किया था और इसके बाद सोशल मीडिया पर संगीतकार से इस्तीफा लिए जाने की मांग होने लगी थी।

ओयामाडा मशहूर रॉक संगीतकार हैं और 90 के दशक में उन्होंने एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार के दौरान इस दुर्व्यवहार के बारे में शेखी बघारते हुए विस्तार से बात की थी। उन्होंने 16 जुलाई को एक बयान में कहा, ‘‘ मैं अपने सहपाठी, प्रशंसकों, दोस्तों और अन्य लोगों से माफी मांगता हूं।’’

संगीतकार ने ट्विटर के जरिए भी माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने अपने सहपाठी से संपर्क कर माफी मांगने के बारे में सोचा था, लेकिन वह ग्लानि की वजह से ऐसा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘‘बचकाना’’ व्यवहार किया।

उद्घाघटन समारोह में सिर्फ पांच दिन रह गए हैं और इस खेल के साथ यह नया विवाद जुड़ गया है। सर्वेक्षणों में सामने आया है कि जापान की जनता स्वास्थ्य संबंधी खतरों की वजह से चिंतित है और उनमें से कई चाहते हैं कि ये खेल रद्द हो जाएं या इनकी तारीख आगे बढ़ा दी जाए।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक को भी तोक्यो और हिरोशिमा में विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा