लाइव न्यूज़ :

जापानी उद्योगपति दिसंबर में अंतरिक्ष यात्रा के लिए तैयार, अंतरिक्ष में गुजारेंगे 12 दिन

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:34 IST

Open in App

मॉस्को, 15 अक्टूबर (एपी) जापान के एक अरबपति अपनी आगामी अंतरिक्ष उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अंतरिक्ष में 12 दिन गुजारेंगे। इस अभियान का आयोजन करने वाली कंपनी 'स्पेस एडवेंचर' के अध्यक्ष ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जापानी उद्योगपति यूसाकु माइजावा रूसी अंतरिक्षयान 'सोयूज' से आठ दिसंबर को अंतरिक्ष यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उनके साथ निर्माता योजो हिरानो भी होंगे जोकि उनके इस अभियान को कैमरे में कैद करेंगे। यात्रा के दौरान रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर मिसुरकिन भी साथ रहेंगे।

स्पेस एडवेंचर के अध्यक्ष टॉम शैली ने कहा कि लोगों से विचार एकत्र करने के बाद माइजावा ने अंतरिक्ष के 12 दिवसीय अभियान के दौरान करने के लिए 100 चीजों की सूची तैयार की है।

टॉम ने एसोसिएटेड प्रेस के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा, '' उनका (माइजावा) इरादा अंतरिक्ष के अपने अनुभवों को आम लोगों के साथ साझा करने का है।''

अपने साथियों के साथ रूसी अंतरिक्ष सुविधा केंद्र में उड़ान की तैयारी कर रहे माइजावा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वह कक्षा में शून्य गुरुत्वाकर्षण के चलते, इसको लेकर मिलने वाले प्रशिक्षण से विशेष रूप से रोमांचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला