लाइव न्यूज़ :

कारोबारी गोस्न को भगाने के मामले में अमेरिकी पिता, पुत्र को जापान की अदालत ने सुनाई सजा

By भाषा | Updated: July 19, 2021 16:31 IST

Open in App

तोक्यो, 19 जुलाई (एपी) जापान की एक अदालत ने ‘निसान’ कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष कार्लोस गोस्न को भगाने में मदद करने के मामले में एक अमेरिकी को दो साल और उसके बेटे को एक साल आठ माह की कैद की सजा सुनाई है।

अदालत ने माइकल टेलर को दो साल और उनके बेटे पीटर को एक साल आठ महीने की सोमवार को सजा सुनाई। दोनों पर दिसम्बर 2019 में गोस्न को एक बक्से में बंद कर एक निजी विमान के जरिए तुर्की होते हुए लेबनान पहुंचाने में मदद करने का आरोप लगाया गयाथा। लेबनान की जापान के साथ कोई प्रत्यर्पण संधि नहीं है।

प्रमुख न्यायाधीश हिदो निरेई ने फैसला सुनाते समय कहा कि उन्होंने कानून का गंभीर उल्लंघन किया है, क्योंकि गोस्न के खिलाफ मुकदमा चलाने की अब कोई संभावना ही बाकी नहीं रह गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे एक गंभीर अपराध का प्रतिवादी गोस्न विदेश भाग पाया।’’

बचाव पक्ष ने तर्क दिया है कि दोनों का इस्तेमाल गोस्न ने थोड़े से काम के लिए ही किया। प्रमुख न्यायाधीश ने कहा कि वे स्पष्ट रूप से इस मामले में शामिल थे, भले ही फैसले कोई भी कर रहा हो।

गोस्न को नवम्बर 2018 में जापान में अपनी आय को कम बताने और निजी लाभ के लिए ‘निसान मोटर कम्पनी’ के पैसे का इस्तेमाल कर विश्वासघात करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गोस्न ने खुद को निर्दोष बताया है और दावा किया है कि जापान में निष्पक्ष सुनवाई नहीं होने की आशंका से उन्होंने देश छोड़ा।

माइकल और पीटर टेलर को मई 2020 में मैसाचुसेट्स में गिरफ्तार किया गया था और मार्च में जापान को प्रत्यर्पित किया गया था। सुनवाई के दौरान उन्होंने गोस्न द्वारा उन्हें जापान की आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में भ्रमित करने की बात कही और माफी भी मांगी। माइकल ने इस काम के लिए उन्हें पैसे मिलने की बात से भी इनकार कर दिया।

इस पर, न्यायाधीश ने कहा कि अदालत ने पाया है कि इस काम को अंजाम देने का मकसद पैसे कमाना ही था। दोनों दो सप्ताह के अंदर फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर सकते हैं।

जापान में एक अपराधी की मदद करने पर अधिकतम सजा तीन साल की जेल है। अभियोजकों ने माइकल टेलर को दो साल और 10 महीने की तथा उनके बेटे को दो साल छह महीने की सजा देने की मांग की थी।

इस मामले में एक और व्यक्ति जॉर्ज-एंटोइन ज़ायेकी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात