लाइव न्यूज़ :

चीन-रूस नौसैनिक अभ्यास को लेकर जापान चिंतित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:42 IST

Open in App

टोक्यो, 25 अक्टूबर (एपी) जापान ने चीन और रूस के संयुक्त नौसैनिक अभ्यास को लेकर सोमवार को गहरी चिंता व्यक्त की, क्योंकि युद्धाभ्यास में शामिल 10 युद्धपोत उसके उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों के बीच अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से होकर गुजरे।

चीनी और रूसी जहाजों को पहली बार पिछले सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होंशू और होक्काइडो के उत्तरी द्वीप के बीच त्सुगारू जलडमरूमध्य से गुजरते हुए देखा गया था। वे पोत बृहस्पतिवार को क्यूशू के दक्षिणी द्वीप से ओसुमी जलडमरूमध्य से गुजरे और इस प्रकार चीन की ओर वापस जाने से पहले जापान के मुख्य द्वीप के चारों ओर लगभग एक चक्कर पूरा किया।

उप मुख्य कैबिनेट सचिव, योशीहिको इसोज़ाकी ने एक नियमित ब्रीफिंग में कहा कि यह पहली बार है जब जापान ने पुष्टि की है कि चीनी और रूसी नौसैनिक जहाज संयुक्त रूप से त्सुगारू और ओसुमी जलडमरूमध्य तथा मुख्य द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट से इज़ू द्वीपों के जलक्षेत्र से गुजरे हैं।

जलडमरूमध्य को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र माना जाता है। जापानी अधिकारियों ने कहा कि चीनी और रूसी जहाजों ने जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया।

चीन की लगातार बढ़ती समुद्री गतिविधियों को जापान क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानता है। दोनों देशों के बीच जापान-नियंत्रित पूर्वी चीन सागर द्वीपों को लेकर विवाद भी है, जिस पर चीन अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में दावा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना