लाइव न्यूज़ :

जापान ने आलोचना के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की नयी बुकिंग पर लगाया प्रतिबंध वापस लिया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 10:19 IST

Open in App

तोक्यो, दो दिसंबर (एपी) जापान ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से बचाव के लिए देश में आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की नयी बुकिंग पर लगाया गया प्रतिबंध आलोचनाओं के कारण हटा लिया है।

देश के परिवहन मंत्रालय ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों से अनुरोध किया था कि वे दिसंबर के अंत तक जापान में आने वाली उड़ानों के लिए यात्रियों की नयी बुकिंग न लें। मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से बचाव के लिए आपातकालीन एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

एक दिन बाद, मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह अनुरोध वापस ले लिया गया है। सरकार के इस कदम की देश में और देश के बाहर गहरी आलोचना हुई थी। आलोचकों ने इसे बेहद कड़ा प्रतिबंध करार दिया था।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि यह अनुरोध आपातकालीन एहतियात के तौर पर किया गया था, जिसकी वजह से संशय पैदा हुए। उन्होंने कहा ‘‘परिवहन मंत्राालय ने इस अनुरोध को वापस ले लिया है। अधिसूचित एयरलाइनें जापानी नागरिकों को देश वापस लाने की जरूरत पर स्थिति के अनुसार फैसला कर सकती हैं।’’

जापान में ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामले सामने आए हैं। इस नए स्वरूप का पहला मामला पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। ओमीक्रोन को लेकर पूरी दुनिया में दहशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला