लाइव न्यूज़ :

भारत को ऑक्सीजन सांद्रक, वेंटीलेटर मुहैया कराएगा जापान

By भाषा | Updated: April 30, 2021 16:25 IST

Open in App

तोक्यो, 30 अप्रैल जापान ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह भारत को 300 ऑक्सीजन सांद्रक और इतने ही वेंटीलेटर उपलब्ध कराएगा। साथ ही उसने कहा कि वह कोरोना वायरस के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के रोकने के प्रयासों में अपने ‘‘ मित्र और साझेदार’’ के साथ खड़ा है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि भारत सरकार के अनुरोध पर जापान ने ‘‘भारत में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि से निपटने के लिए वहां 300 ऑक्सीजन सांद्रक और 300 वेंटीलेटर भेजने का फैसला किया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘जापान इस अतिरिक्त आपात सहायता के जरिए कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने मित्र और साझेदार भारत के साथ खड़ा है। जापान कोविड-19 स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तेजी से और सहायता मुहैया कराता रहेगा।’’

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के तहत पिछले कुछ दिनों में प्रति दिन तीन लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं और अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन तथा बिस्तरों की कमी हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल