लाइव न्यूज़ :

जापान-अमेरिकाः योशिहिदे सुगा ने डोनाल्ड ट्रम्प से की बात, गठबंधन को मजबूत करना, उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर बात

By भाषा | Updated: September 21, 2020 14:02 IST

घरेलू मुद्दों पर अपने राजनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले, सुगा ने कम ही विदेश यात्राएं की हैं और उनके कूटनीतिक कौशल अभी ज्ञात नहीं हैं। हालांकि, उनसे आबे की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के टीके के विकास और उपचार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं में भी सहयोग का संकल्प जताया। जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने करीब 25 मिनट फोन पर बात की।सुगा ने कहा कि ट्रम्प ने भी कहा कि वह भी गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं।

तोक्योः योशिहिदे सुगा ने जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद पहली औपचारिक बातचीत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से की।

देश के नेता के रूप में उनका पहला राजनयिक फोन ट्रम्प को करना, दोनों सहयोगियों के बीच घनिष्ठ संबंध को उजागर करता है। स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सुगा ने उनकी जगह ली है।

सुगा ने ट्रम्प से फोन पर बात करने के बाद रविवार देर रात को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैंने उनसे कहा कि जापान-अमेरिका गठबंधन क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की नींव है और हम करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।’’ सुगा ने कहा कि ट्रम्प ने भी कहा कि वह भी गठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई और उत्तर कोरिया के मिसाइल एवं परमाणु खतरों के संबंध में सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की। जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेताओं ने करीब 25 मिनट फोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस के टीके के विकास और उपचार के साथ-साथ क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं में भी सहयोग का संकल्प जताया। घरेलू मुद्दों पर अपने राजनीतिक कौशल के लिए पहचाने जाने वाले, सुगा ने कम ही विदेश यात्राएं की हैं और उनके कूटनीतिक कौशल अभी ज्ञात नहीं हैं। हालांकि, उनसे आबे की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। 

टॅग्स :अमेरिकाजापानडोनाल्ड ट्रम्पउत्तर कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल