लाइव न्यूज़ :

उ.कोरिया के मिसाइल परीक्षण के एक दिन बाद जापान, अमेरिका और द.कोरिया ने की बैठक

By भाषा | Updated: September 14, 2021 10:45 IST

Open in App

तोक्यो, 14 सितंबर (एपी) जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के वरिष्ठ राजनयिकों ने उत्तर कोररिया की मिसाइल तथा उसके परमाणु कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को चर्चा की। लंबी दूरी की नई क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण करने की उत्तर कोरिया की घोषणा के एक दिन बाद यह बैठक की गई।

इस बैठक में उत्तर कोरिया पर नीति के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम, कोरियाई प्रायद्वीप शांति एवं सुरक्षा मामलों के लिए दक्षिण कोरिया के विशेष प्रतिनिधि नोह क्यू-डुक और एशियाई एवं महासागरीय मामलों के लिए जापान के महानिदेशक ताकेहिरो फुनाकोशी शामिल हुए।

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को बताया कि उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से पहले ही त्रिपक्षीय बैठक तय थी, लेकिन उसके बाद यह बैठक ‘‘तीन देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की पुन: पुष्टि करने और नवीनतम उत्तर कोरियाई स्थिति पर चर्चा करने का एक अच्छा अवसर’’ होगी।

जापान के अधिकारियों और कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया का सप्ताहांत में किया मिसाइल परीक्षण क्षेत्र के लिए एक ‘‘नया खतरा’’ है।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने सोमवार को कहा था कि क्रूज़ मिसाइल विकसित करने का काम बीते दो साल से चल रहा था और शनिवार तथा रविवार को परीक्षण के दौरान उसने 1,500 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्य पर मार करने की क्षमता का प्रदर्शन किया। उत्तर कोरिया ने नई मिसाइलों को ‘‘बेहद महत्वपूर्ण सामरिक हथियार’’ बताया जो सेना को मजबूत करने के देश के नेता किम जोंग-उन के आह्वान के अनुरूप है। उत्तर कोरिया का कहना है कि वाशिंगटन और सियोल का सामना करने के लिए उसे परमाणु हथियारों की जरूरत है।

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका की उपस्थिति के लिए जापान और दक्षिण कोरिया प्रमुख सहयोगी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी