लाइव न्यूज़ :

Typhoon Hagibis: जापान में हगीबिस तूफान से मरने वालों की संख्या 70 पहुंची

By भाषा | Updated: October 15, 2019 09:36 IST

तूफान हगिबिस ने शनिवार 12 अक्टूबर की शाम को दक्षिणी तोक्यो में दस्तक दी और उसने मध्य तथा उत्तरी जापान में तबाही मचायी।

Open in App
ठळक मुद्दे इन लोगों को कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है। = 20 से अधिक नदियां उफान पर हैं और कुछ नदियों का पानी तटबंध तोड़ कर बह रहा है।

जापान में तूफान हगीबिस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 70 हो गई है। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि राहत कार्य और बचाव कार्य तीसरे दिन भी जारी है। एनएचके ने बताया कि इस घातक तूफान के बाद से 15 लोग अब भी गायब हैं। शनिवार रात आए इस भयावह तूफान ने तोक्यो और आसपास के इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। 

तूफान का कहर थमा, लापता लोगों की तलाश जारी

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ का कहर थम चुका है लेकिन इसकी वजह से देश के मध्य एवं उत्तरी हिस्से में गहरा नुकसान हुआ और दर्जनों लोग या तो मारे गए या लापता हैं। 

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तूफान ‘हगिबिस’ के कारण भीषण बारिश हुई जिससे कई नदियों में जलस्तर क्षमता से अधिक बढ़ गया। उन्होंने बताया कि कीचड़ वाला पानी सड़कों पर, खेतों में और रिहायशी इलाकों में भर गया। हालांकि यह जल स्तर कम हो रहा है लेकिन कई स्थान अभी भी जलमग्न हैं। कई मकान और सड़कें कीचड़ वाले पानी में ही हैं और टूटी लकड़ियां तथा मलबा बिखरा हुआ है। आम तौर पर सूखे रहने वाले कुछ स्थान नदियों की तरह नजर आ रहे हैं। मकानों से हटा कर आश्रय ग्रहों में रखे गए लोग सुबह जलपान के लिए जब एकत्र हुए तो उन्होंने अपने अपने घरों और वहां पड़े सामान को लेकर चिंता जाहिर की।

 इन लोगों को कड़ाके की सर्दी का भी सामना करना पड़ रहा है। 20 से अधिक नदियां उफान पर हैं और कुछ नदियों का पानी तटबंध तोड़ कर बह रहा है। नगानो कस्बे में गहरा नुकसान हुआ है जहां चिकुमा नदी के तटबंध पूरी तरह टूट चुके हैं। उत्तरी जापान के मियागी और फुकुशिमा कस्बे में पानी भरा हुआ है। बचाव एवं राहत अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। बाढ़ में डूबे मकानों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को हेलीकॉप्टरों, नौकाओं तथा हजारों सैनिकों को लगाया गया है। 

एक दुखद घटना में बचाव अभियान के दौरान एक महिला की हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय गिरकर मौत हो गयी। तूफान हगिबिस ने शनिवार 12 अक्टूबर की शाम को दक्षिणी तोक्यो में दस्तक दी और उसने मध्य तथा उत्तरी जापान में तबाही मचायी। हगिबिस रविवार को उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया। तूफान के कारण 216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तोक्यो दमकल विभाग ने बताया कि 70 वर्ष की आयु की एक महिला फुकुशिमा के इवाकी शहर में बचाव हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय 40 मीटर की ऊंचाई से दुर्घटनावश जमीन पर गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। 

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक