लाइव न्यूज़ :

जापान के 'ट्विटर किलर' को मौत की सजा, 9 लोगों की एक के बाद एक हत्या का दोषी, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2020 14:42 IST

जापान का ये मामला सामने आने के बाद पूरी दुनिया में सुर्खियों में रहा था। टाकाहिरो शिरैशी को 9 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है। ये सभी टाकाहिरो ने ऑनलाइन मिले थे। बाद में इनकी हत्या उसने कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के 'ट्विटर किलर' पर सजा के ऐलान को सुनने के लिए कोर्ट में आई थी भारी भीड़रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट में लोगों के लिए केवल 16 सीट मौजूद थी लेकिन 435 लोग वहां फैसला सुनने पहुंचे थेटाकाहिरो शिरैशी पर 15 से 26 साल की उम्र के 9 लोगों की हत्या का दोष, सभी से ऑनलाइन मिला था शिरैशी

'ट्विटर किलर' के नाम से मशहूर हो चुके और 9 लोगों की हत्या करने वाले एक शख्स को जापान की एक कोर्ट ने मंगलवार को मौत की सजा सुनाई। टाकाहिरो शिरैशी नाम का ये शख्स इन सभी 9 लोगों से ऑनलाइन मिला था और बाद उनकी हत्या कर दी थी। जापान का ये मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ था।

टाकाहिरो की उम्र 30 साल है। उसने जांच के दौरान इस बात को कबूल किया कि वह 9 लोगों से सोशल मीडिया पर पहले मिला था और फिर बाद में उनकी हत्या उसने कर दी थी। इन सभी लोगों की उम्र 15 से 26 साल की उम्र के बीच की थी।

हालांकि, टाकाहिरो के वकील उसके लिए उम्र कैद की सजा मांग रहे थे। वकील की दलील थी कि जिन लोगों की हत्या हुई है उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया पर आत्महत्या जैसी इच्छा जताई थी और वे मौत के लिए तैयार थे।

इन दलीलों के बावजूद कोर्ट ने टाकाहिरो को मौत की सजा सुनाई। जज ने फैसला सुनाते हुए कहा कि किसी भी पीड़िता ने मारे जाने को लेकर स्वीकृति नहीं जताई थी। जज ने साथ ही कहा, ये बेहद चिंता वाली बात है कि 9 लोगों की जिंदगी ले ली गई। उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ।

सजा सुनने के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके के अनुसार इस फैसले को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग कोर्ट रूम में जुटे थे। कोर्ट में केवल 16 लोगों के बैठने की जगह थी लेकिन 435 लोग वहां जुट गए थे।

दरअसल, टाकाहिरो ट्विटर पर उन लोगों से संपर्क करता था जो अपनी जान देने की बात करते थे। वो उनसे संपर्क साधता और कहता कि वो उनकी योजना में मदद करेगा या फिर उनके साथ ही मर जाएगा।

25 साल के एक ऐसे ही पीड़ित के पिता ने पिछले महीने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा था कि वो टाकाहिरो को कभी माफ नहीं कर सकेंगे, भले ही वो मर क्यों न जाए। एनएचके के अनुसार उन्होंने कहा था, 'आज भी मैं जब अपनी बेटी की उम्र के किसी महिला को देखता हूं तो उसे अपनी बेटी समझने लगता हूं। मेरा ये दर्द कभी नहीं जाएगा।' 

बताते चलें कि जापान उन चुनिंदा कुछ विकसित देशों में एक है जहां मृत्युदंड दिया जाता है। आखिरी बार जापान में दिसंबर 2019 में एक चीनी शख्स को फांसी की सजा दी गई थी। उसे एक परिवार के चार लोगों की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद फांसी दी गई थी। 

टॅग्स :जापानट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल