लाइव न्यूज़ :

दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में लगातार 5वें साल जापान सबसे ऊपर, जानें क्या है भारत की रैंक

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 11, 2023 14:39 IST

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक जापानी पासपोर्ट धारक 227 में से 193 जगहों पर बिना वीजा के जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी स्थिति में 2 स्थानों का सुधार कियावर्तमान में भारत सूचकांक में 85वें स्थान पर हैजापानी पासपोर्ट धारक 227 में से 193 जगहों पर बिना वीजा के जा सकते हैं

नई दिल्ली: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2023 के अनुसार, लगातार पांचवें वर्ष जापानीपासपोर्ट दुनिया के सभी पासपोर्टों में सबसे शक्तिशाली रहा। यह 193 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच की अनुमति देता है। दूसरी ओर, भारत ने पिछले वर्ष की तुलना में अपनी स्थिति में 2 स्थानों का सुधार किया और वर्तमान में सूचकांक में 85वें स्थान पर है। 

भारतीय पासपोर्ट धारक 59 देशों (2022 में 60) में वीजा मुक्त यात्रा कर सकता है; मॉरिटानियन और उज्बेकिस्तान के पासपोर्ट भारत के जितने शक्तिशाली हैं। 

इन देशों के पासपोर्ट हेनले इंडेक्स में शीर्ष 10 स्थानों पर हैं:

(1) जापान:     193 (227 गंतव्यों में से)

(2) सिंगापुर, दक्षिण कोरिया: 192 (227 गंतव्यों में से)

(3) जर्मनी, स्पेन: 190 (227 गंतव्यों में से)

(4) फिनलैंड, इटली, लक्समबर्ग: 189 (227 गंतव्यों में से)

(5) ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, स्वीडन: 188 (227 गंतव्यों में से)

(6) फ्रांस, आयरलैंड, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम: 187 (227 गंतव्यों में से)

(7) बेल्जियम, चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, अमेरिका: 186 (227 गंतव्यों में से)

(8) ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ग्रीस, माल्टा: 185 (227 गंतव्यों में से)

(9) हंगरी, पोलैंड: 184 (227 गंतव्यों में से)

(10) भारत, मॉरिटानिया, उज्बेकिस्तान:  59 (227 गंतव्यों में से)

इन देशों के पासपोर्ट हेनले इंडेक्स में सबसे नीचे के 10 स्थानों पर हैं:

(1) अफगानिस्तान:  27 (227 गंतव्यों में से)

(2) इराक: 29 (227 गंतव्यों में से)

(3) सीरिया: 30 (227 गंतव्यों में से)

(4) पाकिस्तान:  32 (227 गंतव्यों में से)

(5) यमन: 34  (227 गंतव्यों में से)

(6) सोमालिया: 35  (227 गंतव्यों में से)

(7) नेपाल, फिलिस्तीनी क्षेत्र: 38  (227 गंतव्यों में से)

(8) नार्थ कोरिया: 40  (227 गंतव्यों में से)

(9) बांग्लादेश, कोसोवो, लीबिया: 41  (227 गंतव्यों में से)

(10) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लेबनान, श्रीलंका, सूडान: 42  (227 गंतव्यों में से)

हेनले पासपोर्ट सूचकांक

लगभग 20 साल पहले हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष डॉ क्रिश्चियन एच केलिन द्वारा खोजा गया, इंडेक्स इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के विशेष और आधिकारिक आंकड़ों पर आधारित है। यह सभी पासपोर्टों की मूल रैंकिंग है, जो उनके धारक बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।

टॅग्स :पासपोर्टजापानभारतपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?