लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 80 करोड़ डॉलर और देगा जापान

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:28 IST

Open in App

तोक्यो, दो जून (एपी) जापान के प्रधानमंत्री ने गरीब देशों को कोविड-19 के टीके मुहैया कराने की संयुक्त राष्ट्र समर्थित पहल में 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता देने की बुधवार को घोषणा की। इस तरह जापान कोवैक्स कार्यक्रम के लिए अपने अब तक के अनुदान की चार गुना राशि और देगा।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने ऐसे समय में यह घोषणा की है जब उनकी सरकार दुनिया के सबसे कम टीकाकरण वाले देशों में शामिल जापान में टीकाकरण को रफ्तार देने के प्रयास कर रही है। जापान में संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच ओलंपिक शुरू होने से करीब 50 दिन पहले यह घोषणा की गयी है।

उन्होंने टीकों से संबंधित गठबंधन गावी के साथ कोवैक्स के लिए धन जुटाने के एक कार्यक्रम में यह बात कही। कार्यक्रम का सह-प्रायोजक जापान है और इसमें दुनियाभर के कम आय तथा मध्यम आय वाले देशों के लिए नि:शुल्क टीकों के लिहाज से 8.3 अरब डॉलर के लक्ष्य पर पहुंचने के लिए करीब दो अरब डॉलर राशि की और जरूरत होगी।

सुगा ने कहा कि 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता राशि देने के साथ जापान का अनुदान एक अरब डॉलर हो जाएगा जो अमेरिका द्वारा दी जाने वाली ढाई अरब डॉलर की सहायता के बाद दूसरी सर्वाधिक राशि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?