लाइव न्यूज़ :

जापान में भीषण तूफान: 36000 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त, एक शख्स की मौत, विमानों की रफ्तार

By भाषा | Updated: October 12, 2019 14:23 IST

भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से ‘सुजुका ग्रैंड प्रिक्स’ में भी खलल पड़ा और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये। पूर्वी टोक्यो के चिबा में इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। 

Open in App
ठळक मुद्देजापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान हेजिबीस अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान हेजिबीस अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे भूस्खलन की भी आशंकाएं बढ़ गई है। 

भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से ‘सुजुका ग्रैंड प्रिक्स’ में भी खलल पड़ा और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये। पूर्वी टोक्यो के चिबा में इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई। 

चिबा में इचिहारा दमकल विभाग के एक प्रवक्ता हिरोकी यशिरो ने एएफपी को बताया, ‘‘49 वर्षीय एक व्यक्ति को पलटे हुये एक छोटे ट्रक में पाया गया। उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’ 

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शनिवार शाम को मध्य या पूर्वी जापान में 216 किलोमीटर प्रति घंटा (134 मील प्रति घंटा) की अधिकतम रफ्तार से तूफान के पहुंचने की आशंका है। चिबा में 36,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए या नष्ट हो गए। स्थानीय सरकार ने प्रभावित इमारतों में रह रहे लोगों से तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

टॅग्स :जापानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजापान के युशी तनाका को 21-15, 21-11 से हराकर लक्ष्य सेन चैंपियन, 475,000 डॉलर इनामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन पर किया कब्जा

ज़रा हटकेVIDEO: भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ ने जापान में फ्रेशर के रूप में बताई अपनी मंथली सैलरी, इंटरनेट पर पूछा गया 'क्या यह पर्याप्त है?'

विश्वजापान ने 6.7 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, मौसम एजेंसी ने जारी की एडवाइजरी

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

विश्वकौन हैं साने ताकाइची?, जापान में रच दिया इतिहास

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद