लाइव न्यूज़ :

जापान ने ओलंपिक के दो महीने पहले बड़े स्तर पर टीकाकरण केंद्र खोले

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:50 IST

Open in App

तोक्यो, 24 मई (एपी) जापान ने तोक्यो और ओसाका में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए सैन्य चिकित्सकों और नर्सों की सहायता ली है। ओलंपिक खेलों से दो महीने पहले संक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने और टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा तोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने जुलाई के अंत तक देश के 3.6 करोड़ बुजुर्गों का टीकाकरण पूरा करने का महात्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

अधिकतर नागरिकों का टीकाकरण नहीं होने और लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण जापान में प्रदर्शन बढ़े हैं और 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल को रद्द करने की मांग भी उठ रही है।

सुगा के नेतृत्व वाली सरकार ने अप्रैल के आखिर से बार-बार देश में आपात स्थिति की अवधि और क्षेत्र को बढ़ाया है और वायरस से जंग के अपने प्रयासों को और सख्त किया है। लेकिन कोविड-19 के मामलों में अब भी लगातार वृद्धि को देखते हुए सुगा ने कहा कि संक्रमण को रोकने का एकमात्र तरीका टीकाकरण ही है। अगले तीन महीने में तोक्यो में प्रतिदिन 10,000 तथा ओसाका में प्रतिदिन 5,000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें