लाइव न्यूज़ :

जापान के मंत्री ने युवाओं से टीकाकरण कराने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 17:38 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई (एपी) ओलंपिक खेलों की मेजबानी कर रहे तोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले सामने आये। जापान के टीकाकरण मंत्री ने युवाओं से टीके की खुराक लेने का आग्रह किया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ संक्रमण के मामलों में वृद्धि के लिए टीकाकरण के लिए युवाओं के आगे नहीं आने को जिम्मेदार ठहरा रहे है।

टीकाकरण मंत्री तारो कोनो ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि जापान एक दिन में दस लाख खुराकों के अपने लक्ष्य से अधिक कर रहा है, इसलिए ‘‘गति अब कोई मायने नहीं रखती।’’ कानो ने अपने कार्यालय में दिये एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘भले ही हम टीकाकरण थोड़ा धीमा करें, मुझे कोई परेशानी नहीं है। लेकिन हमें युवा लोगों तक पहुंचने की जरूरत है।’’

जापान में कई लोगों को ऐसी आशंका है कि लाखों दर्शकों को ओलंपिक के लिए विशेष प्रवेश की अनुमति दी गई है, जिससे मामलों में और अधिक वृद्धि होगी या कोरोना वायरस का एक नया स्वरूप सामने आयेगा।

तोक्यो में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,177 नये सामने आये और शहर में सामने आये अब तक सबसे अधिक मामले है और पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या तीन हजार से अधिक हुई है। इससे पहले मंगलवार को 2,848 मामले दर्ज किये गये थे। जापान की राजधानी में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2,06,745 हो चुकी है।

जापान में अब तक इस महामारी के मामलों और मौतों की संख्या कई अन्य देशों की तुलना में कम है। लेकिन देश में टीकाकरण अभियान अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बहुत देर से शुरू हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि युवा लोगों के बीच बिना टीकाकरण वाले लोगों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी