जापान भूस्खलन: लापता 24 लोगों की तलाश जारी, अब तक चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:06 IST2021-07-06T10:06:31+5:302021-07-06T10:06:31+5:30

Japan landslide: Search continues for 24 missing, four dead so far | जापान भूस्खलन: लापता 24 लोगों की तलाश जारी, अब तक चार लोगों की मौत

जापान भूस्खलन: लापता 24 लोगों की तलाश जारी, अब तक चार लोगों की मौत

अतामी, छह जुलाई (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी है।

अतामी के मेयर साकेई साइतो ने कहा कि मंगलवार सुबह तक 24 लोग लापता हैं। इससे पहले सोमवार को 60 से अधिक लापता लोगों की सूची जारी की गयी थी। अधिकारियों ने कहा कि वे आंकड़ों की दोबारा पुष्टि कर रहे हैं क्योंकि अतामी के अनेक घरों में लोग छुट्टियों में किराए पर रहते हैं।

शुरुआत में बताया गया था कि 147 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन बाद में इस आंकड़े में सुधार किया गया क्योंकि शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे के वक्त कुछ लोग वहां पर थे ही नहीं। यह आपदा ऐसे समय पर आई है, जब अधिकारी तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई है और 25 लोगों को बचा लिया गया है, जिनमें से तीन घायल हैं।

कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैकड़ों सैनिकों, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने संवाददाताओं से कहा कि बचावकर्मी उन लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, ‘‘जो मलबे में फंसे हैं और जल्द से जल्द मदद मिलने का इंतजार कर रहे हैं’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan landslide: Search continues for 24 missing, four dead so far

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे