लाइव न्यूज़ :

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में इसलिए साथ पहुंचे जापान और अमेरिका के एस्ट्रोनोट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 16, 2018 19:55 IST

दोनों ही एस्ट्रोनोट शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे एक अंतरिक्ष यान की मरम्मत करने के लिए इंटरनेशन स्पेस सेंटर में पहुंचे।

Open in App

अमेरिका, 16 फरवरी: जापान और अमेरिका के दो अंतरिक्ष यात्रियों की इंटरनेशनल स्पेस सेंटर में चहल कदमी करने की तस्वीरें सामने आई है। इनमें जापानी एयरोस्पेस एजेंसी (JAXA) की ओर से स्पेस सेंटर में जाने वाले एस्ट्रोनोट नौरोशाई कनाई पहले शख्स है। वहीं अमेरिकी स्पेस सेंटर (NASA) के अंतरिक्ष यात्री मार्क वंदे इंटननेशन स्पेस में इससे पहले तीन बार चहल कदमी कर चुके हैं। 

दरअसल दोनों ही एस्ट्रोनोट शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे एक अंतरिक्ष यान की मरम्मत करने के लिए इंटरनेशन स्पेस सेंटर में पहुंचे। इस दौरान इन्हें अंतरिक्षयान में कुछ उपकरणों की स्टोरेज के लिए स्पेसवॉक करते देखा जा सकता है।  41 वर्षीय एस्ट्रोनोट नौरोशाई कनाई एक चिकित्सक और गोताखोर भी हैं, उन्हें 'नीमो' के नाम से भी जाना जाता है। कनाई का जन्म टोक्यो में हुआ था और वह जापान आर्मी में लेफ्टिनेंट रह चुके हैं, वह 2009 में एस्ट्रोनोट बने।

कनाई इससे पहले 2015 में नासा के एक्सट्रीम पर्यावरण मिशन (नीमो) के तहत चलाए गए एक ऑपरेशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने फ्लोरिडा के समुद्र के अंदर एक प्रयोगशाला में करीब 13 दिन बिताए थे। कनाई स्पेसवॉक करने वाले चौथे जापानी अंतरिक्ष यात्री हैं। दोनो एस्ट्रोनोट्स (Canadarm2) कनाडा द्वारा निर्मित किए गए रोबोट के पार्ट्स की रिपेयरिंग करने और उसकी जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्पेस सेंटर के कंपोनेंट्स की जांच की। 

टॅग्स :नासाजापानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल