लाइव न्यूज़ :

चीन, उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों से चिंतित जापान ने रक्षा बजट बढ़ाया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:46 IST

Open in App

तोक्यो, 26 नवंबर (एपी) जापान की कैबिनेट ने चीन, रूस और उत्तर कोरिया द्वारा सैन्य गतिविधियां बढ़ाए जाने को लेकर बढ़ती चिंता के बीच रक्षा बजट को 770 अरब येन (6.8 अरब डॉलर) बढ़ाने के एक अनुरोध को शुक्रवार को स्वीकृति दे दी।

मिसाइलों, पनडुब्बी रोधी रॉकेटों और अन्य हथियारों की खरीद तेज गति से करने के लिए मार्च तक अतिरिक्त रक्षा बजट मांगा गया था।

संसदीय अनुमोदन के लिए अब भी लंबित यह अनुरोध, वर्तमान वर्ष के लिए जापान के सैन्य खर्च को 6.1 ट्रिलियन येन (53.2 बिलियन डॉलर) से अधिक के नए उच्च स्तर पर ले जाएगा, जो 2020 में 5.31 ट्रिलियन येन से 15 प्रतिशत अधिक है।

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसका "रक्षा शक्ति सुदृढीकरण और गति वृद्धि पैकेज", 2022 के बजट अनुरोध से कुछ प्रमुख उपकरणों की तैनाती में तेजी लाने के लिए बनाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य उत्तर कोरिया के मिसाइल खतरे और सुदूर जापानी दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों के आसपास चीन की तेजी से मुखर समुद्री गतिविधि के खिलाफ जापान की सुरक्षा को मजबूत करना है।

जापान ने अपने जल और हवाई क्षेत्र के पास चीन और रूस द्वारा हाल की संयुक्त सैन्य गतिविधियों पर भी चिंता जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल