लाइव न्यूज़ :

जापान ने ओसाका, दो अन्य इलाकों में वायरस के मद्देनजर आंशिक आपातकाल लगाया

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:04 IST

Open in App

तोक्यो, एक अप्रैल (एपी) जापान ने बृहस्पतिवार को ओसाका और दो अन्य इलाकों को वायरस नियंत्रण के लिये किये गए नए उपायों के दायरे में रखने की घोषणा की क्योंकि तोक्यो ओलंपिक से लगभग चार महीने पहले यहां संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

जापान द्वारा जनवरी में शुरू किये गए आंशिक व गैर बाध्यकारी आपातकाल में ढील दिये जाने के बाद मार्च के शुरू में ओसाका, निकटवर्ती हयोगो और मियागी में कोविड-19 के दैनिक मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जापान ने तोक्यो के इलाके में 21 मार्च को आपातकाल हटा लिया था। आपातकाल कोरोना संक्रमण के मामलों को कम करने और कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से लगाया गया था।

विशेषज्ञों ने ओसाका में तेजी से बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की थी जिनमें से कई मामले ब्रिटेन से आए वायरस से नए स्वरूप से संबंधित थे और उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते दबाव को लेकर भी चिंता जाहिर की थी।

सरकारी कार्यबल की एक बैठक में प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने बृहस्पतिवार को अगले सोमवार से नए सघन निरोधक कानून के तहत तीन क्षेत्रों के लिये आपातकाल-पूर्व की स्थिति का दर्जा तय किया है। यह उपाय यहां पांच मई तक लागू रहेंगे।

सुगा ने कहा, “इन उपायों का मकसद संक्रमण को और फैलने से रोकना है जिससे हमें एक और आपातकाल की घोषणा न करनी पड़े।”

ओसाका शहर में 15-18 अप्रैल को एक अंतरराष्ट्रीय फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप होनी है जिसमें पांच देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। दो हफ्तों में ओसाका शहर से ओलंपिक की मशाल के गुजरने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात