लाइव न्यूज़ :

ताइवान में संकट को क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे के तौर पर देखती है जापान सरकार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 11:10 IST

Open in App

तोक्यो, 13 जुलाई (एपी) ताइवान में चीनी सैन्य गतिविधियां बढ़ने और स्वशासित द्वीप के लिए अमेरिकी समर्थन बढ़ने के मद्देनजर जापान का मानना है कि ताइवान के आस-पास बढ़ रहे तनाव को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरे के तौर पर देखते हुए उसे इस पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की कैबिनेट ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय का एक वार्षिक दस्तावेज पारित किया, जिसमें ताइवान को लेकर जापान की चिंताओं, अमेरिका के साथ चीन की बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य कदमों का जिक्र किया गया है।

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘ताइवान में स्थिति में दृढ़ता जापान की राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। हमें इस संकट पर निकटता से ध्यान देने की जरूरत है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है, ऐसे में अमेरिका और चीन के बीच सैन्य शक्ति संतुलन में बदलाव से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता प्रभावित हो सकती है। दक्षिण चीन सागर और ताइवान जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के सैन्य रुख पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।’’

दस्तावेज में कहा गया है, ‘‘चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता और रक्षा पर किए जाने वाले खर्च को लेकर स्पष्टता का अभाव जापान समेत इस क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब