लाइव न्यूज़ :

जापान सरकार ने की म्यांमा में गिरफ्तार अपने पत्रकार की रिहाई की मांग

By भाषा | Updated: April 19, 2021 11:11 IST

Open in App

तोक्यो, 19 अप्रैल (एपी) म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में एक जापानी पत्रकार को गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद, सोमवार को जापान सरकार ने म्यांमा से उसके नागरिक को रिहा करने की मांग की।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु कातो ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि उनकी सरकार ने म्यांमा के प्राधिकारियों से पूछा है कि जापानी पत्रकार को गिरफ्तार क्यों किया गया ? जापान ने इस संबंध में म्यांमा से और भी जानकारियां मांगी हैं और जापानी पत्रकार को जल्द से जल्द रिहा किए जाने की मांग की है।

उन्होंने गिरफ्तार किए गए पत्रकार की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन जापानी मीडिया ने उसकी पहचान ‘निक्केई’ समाचार पत्र के पूर्व संवाददाता और इस समय यांगून में स्वतंत्र रूप से काम कर रहे पत्रकार युकी कीताजुमी के रूप में की है।

कातो ने कहा, ‘‘हम म्यांमा में जापानी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश करते हुए उस देश से पत्रकार की शीघ्र रिहाई की मांग करना जारी रखेंगे।’’

कीताजुमी को म्यांमा में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों को कवर करते समय फरवरी के अंत में भी कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था। जापान ने म्यांमा में सैन्य तख्तापलट की आलोचना की है, लेकिन उसने म्यांमा की सेना के सदस्यों के खिलाफ प्रतिबंध लागू करने वाले अमेरिका एवं कुछ अन्य देशों की अपेक्षा नरम रुख अपनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना