लाइव न्यूज़ :

जापान ने कोविड-19 के पहले टीके को औपचारिक मंजूरी दी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 17:56 IST

Open in App

तोक्यो, 14 फरवरी (एपी) जापान ने रविवार को कोविड-19 के अपने पहले टीके को औपचारिक मंजूरी दे दी और जल्द ही वह राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करेगा।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने फाइजर इंक द्वारा विकसित और आपूर्ति किए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है।

सरकारी पैनल ने शुक्रवार को कहा था कि जापान में हुए क्लिनिकल ट्रायल में पुष्टि हुई है कि टीके का प्रभाव जापान में भी उतना ही अच्छा है जितना विदेशों में है। इसके बाद यह घोषणा की गई है।

कई देशों ने पिछले साल दिसंबर में ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। अन्य कई देशों ने जनवरी में अभियान शुरू कर दिया था।

मौजूदा योजना के तहत जापान में टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा और करीब 20,000 मेडिकल कर्मियों को टीका लगेगा। उसके बाद करीब 37 लाख स्वास्थ्यकर्मियों की बारी आएगी, फिर देश के बुजुर्गों को अप्रैल से टीका लगना शुरू होने की संभावना है। आशा है कि जून तक देश में टीका लगवाने के पात्र सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा।

टीकाकरण को इस साल गर्मियों में राजधानी तोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जापान को फाइजर से 14.4 करोड़ डोज, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ डोज और मॉडर्ना से करीब पांच करोड़ डोज इस साल के अंत तक मिलने की संभावना है। यह जापान में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल