लाइव न्यूज़ :

Japan News: जापान में बारिश-बाढ़, 58 लोगों की मौत, नदियां उफान पर, राहत तेज, दर्जनों लापता, 30 लाख लोग सुरक्षित जगह पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2020 14:48 IST

जापान में भारी बारिश, बाढ़ से लोग प्रभावित है। यहां पर रिकॉर्ड बारिश हुई है। अभी तक 58 लोगों की मौत हुई है। राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया।मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है।

तोक्योः लगातार बारिश के कारण जापान का दक्षिणी इलाका बाढ़ से जूझ रहा है और अब बुधवार से उत्तरपूर्वी जापान में भी भारी बारिश शुरू हो गई। इससे यहां नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। मकानों तथा सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

पिछले कई दिनों में बाढ़ में कम से कम 58 लोग मारे गए हैं। बुधवार सुबह तक मध्य जापान के नगानो और गिफू के कुछ इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। एनएचके टेलीविजन में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार हिदा नदी उफान पर है और तट को तोड़ते हुए नदी के पास के राष्ट्रीय राजमार्ग को इसने क्षतिग्रस्त कर दिया।

मध्य जापान के दूसरे शहर गेरो में नदी का पानी नदी के ऊपर बने पुल के ठीक नीचे पहुंच गया है। तकायामा शहर में कई घर मिट्टी धंसने से तबाह हो गए। यहां पेड़ उखड़ गए मलबा बिखरा हुआ है। यहां रहने वालों के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं चल पाया है।

देश भर में लगभग 36 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी, हालांकि यह अनिवार्य नहीं है और आश्रय लेने वाले लोगों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। भारी बारिश से मरने वालों का आंकड़ा बुधवार को 58 पर पहुंच गया। इनमें से ज्यादातर लोग सर्वाधिक प्रभावित कुमामेटो प्रांत के हैं।

कम से कम एक दर्जन से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के कारण दक्षिण जापान के शहरों आई बाढ़ का पानी गलियों में घुस गया जिसके बाद सैनिकों ने लोगों को बचाने के लिए नाव का प्रयोग किया। जापान के दक्षिणी क्षेत्र किशू में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिसके बाद बाढ़ आ गई।

एक बुजुर्ग महिला ने सरकारी टेलीविजन एनएचके से कहा कि वह बचने के लिए सड़क पर चलने लगी लेकिन बाढ़ का पानी अचानक बढ़कर उनके गले तक पहुंच गया। एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘मैं लगभग बह गई थी और मुझे बिजली के एक खंभे को पकड़ना पड़ा।’’ जापान के तीसरे सबसे बड़े द्वीप किशू में करीब 30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

टॅग्स :जापानबाढ़अमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?