लाइव न्यूज़ :

जापान ने उत्तर कोरिया पर लगाया गया प्रतिबंध दो साल और बढ़ाया

By भाषा | Updated: April 6, 2021 13:29 IST

Open in App

तोक्यो, छह अप्रैल (एपी) जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ लागू प्रतिबंध की अवधि दो और साल बढ़ा दी है।

उत्तर कोरिया जापानी नागरिकों के अपहरण के मामले पर विवाद सुलझाने की दिशा में कोई प्रगति किए बिना अपने परमाणु हथियार विकसित करना जारी रखे हुए है, जिसके मद्देनजर जापान ने यह कदम उठाया है।

जापान ने दोनों देशों के बीच सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा रखी है और उत्तर कोरिया में पंजीकृत पोतों को उसके बंदरगाहों में प्रवेश की अनुमति नहीं है। वे केवल मानवीय उद्देश्य से प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच उड़ानों पर भी प्रतिबंध है।

जापान, उत्तर कोरिया के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों के खिलाफ लगाए गए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों का भी पालन करता है।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कातसुनोबु कातो ने मंगलवार को घोषणा की कि कैबिनेट ने प्रतिबंध की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह अवधि 13 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी।

उत्तर कोरिया ने करीब एक साल में पहली बार 25 मार्च को दो बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण किया था, जिसकी जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने निंदा की थी।

उत्तर कोरिया ने अपने जासूसों को जापानी भाषा एवं संस्कृति का प्रशिक्षण देने के लिए 13 जापानी नागरिकों का 1970 और 1980 के दशक में अपहरण किए जाने की बात 2002 में स्वीकार की थी। इनमें से पांच लोगों को 2002 में लौटने की अनुमति दे दी गई थी। प्योंगयांग का कहना है कि अन्य लोगों की मौत हो गई।

जापान का मानना है कि उसके और नागरिकों का भी अपहरण किया गया है और इनमें से कई लोग अभी जीवित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी