Japan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 8, 2026 22:17 IST2026-02-08T17:26:44+5:302026-02-08T22:17:03+5:30
Japan election: लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के बीच चुनाव कर रहे हैं।

Japan election live updates
टोक्योः जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में लगभग बहुमत प्राप्त करने की राह पर है। सरकारी चैनल ‘एनएचके’ और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों ने अपने ‘एग्जिट पोल’ में यह दावा किया है। एनएचके का कहना है कि ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन निचले सदन की 465 सीटों में से दो-तिहाई से अधिक सीट जीत सकता है। ताकाइची ने अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था। जापान में रविवार को निचले सदन के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया, जिसे व्यापक रूप से प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के नेतृत्व पर जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा है। मतदाता उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाली सरकार और संयुक्त विपक्षी गठबंधन के बीच चुनाव कर रहे हैं।
Congratulations Sanae Takaichi on your landmark victory in the elections to the House of Representatives!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2026
Our Special Strategic and Global Partnership plays a vital role in enhancing…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रतिनिधि सभा के चुनावों में आपकी ऐतिहासिक जीत पर सनाए ताकाइची को हार्दिक बधाई! हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
इस अचानक हुए चुनाव में ताकाइची की स्पष्ट जीत की उम्मीद है, हालांकि देश के कुछ हिस्सों में रिकॉर्ड बर्फबारी से मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है। ब्लूमबर्ग ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजे तक नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रविवार को मतदान प्रतिशत 21.64% रहा, जबकि पिछले चुनाव में इसी समय यह 24.3% था।
मंत्रालय ने बताया कि शनिवार तक लगभग 26% योग्य मतदाताओं ने प्रारंभिक मतदान में अपना वोट डाल दिया था। एग्जिट पोल क्या कहते हैं रॉयटर्स ने एनएचके एग्जिट पोल के हवाले से बताया कि एग्जिट पोल के अनुसार, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और उसके गठबंधन सहयोगी इशिन को 465 सदस्यीय निचले सदन में संयुक्त रूप से 302 से 366 सीटें मिलने का अनुमान है।
इस बीच, ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी सदन की 465 सीटों में से 274 सीटें जीतकर बहुमत के लिए आवश्यक 233 सीटों से कहीं अधिक, यानी 328 सीटें हासिल करने की राह पर है। रायशुदा सर्वेक्षणों के अनुसार, ताकाइची के नेतृत्व वाला रूढ़िवादी गठबंधन, जो जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री भी हैं, निचले सदन की 465 सीटों में से लगभग 300 सीटें जीत सकता है, जो कि उसके मौजूदा 233 सीटों से काफी अधिक है।