लाइव न्यूज़ :

जापान ने नेपाल को एस्ट्राजेनेका टीके की पांच लाख खुराकें दान कीं

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:06 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, सात अगस्त नेपाल सरकार को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि के बीच शनिवार को जापान से एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके की पांच लाख से अधिक खुराकें मिलीं।

जापान ने अपने अनुदान सहायता कार्यक्रम के तहत, नेपाल को टीके की 16 लाख खुराकें दान करने का वादा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि जापान में निर्मित टीके की 513,420 खुराक वाली पहली खेप कतर एयरवेज की उड़ान से शनिवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचाई गई।

बयान में कहा गया है कि जापान एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की अन्य 2,87,000 खुराक रविवार को वितरित करेगा। शेष 8,00,000 खुराक अगले सप्ताह तक नेपाल भेज दी जाएंगी। ये टीके उन वरिष्ठ नागरिकों को लगाए जाएंगे, जिन्हें पहले ही कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है।

नेपाल में पिछले एक महीने में नए कोरोना वायरस मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 3,218 नए मामले सामने आए और 19 रोगियों की मौत हुई।

देश में कोरोना वायरस संक्रमितो की संख्या अब 780,807 और मृतकों की तादाद 10,038 है। देश में कुल 667,270 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 35,432 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल