लाइव न्यूज़ :

जापान, द.कोरियाई नेताओं ने तनाव के बावजूद संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जतायी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 12:42 IST

Open in App

तोक्यो, 16 अक्टूबर (एपी) जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं ने शुक्रवार को फोन पर बात की तथा कहा कि वे तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के बावजूद क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों को देखते हुए संबंधों को और मजबूत करने को लेकर उत्सुक हैं।

दोनों देश अमेरिका के सैन्य सहयोगी हैं और उत्तर कोरिया तथा चीन को लेकर उनकी चिंताएं साझा हैं लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के अत्याचारों की विरासत को लेकर उनके बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं।

जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेइ-इन के साथ बात की। इससे पहले उन्होंने विश्व के कई अन्य नेताओं के साथ बात की।

जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि किशिदा ने फोन पर 35 मिनट की बातचीत में मून से कहा कि क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अमेरिका के साथ ही दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत करना आवश्यक है। दोनों नेताओं ने सुरक्षा सहयोग पर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

मून के कार्यालय ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल घटनाक्रम क्षेत्र के लिए खतरा बने हुए हैं और वे वाशिंगटन तथा प्योंगयांग के बीच परमाणु वार्ता जल्द बहाल होने की उम्मीद करते हैं।

जापान और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध तब खराब हो गए थे जब दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने जापानी कंपनियों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने अत्याचारों को लेकर कोरियाई मजबूरों को क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया था। इस आदेश से व्यापार संबंधों को नुकसान पहुंचा था।

किशिदा ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘जापान और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।’’ उन्होंने दक्षिण कोरिया से दोनों देशों के बीच संवाद और कूटनीति में सुधार लाने के लिए ‘‘ठोस, दृढ़ कदम’’ उठाने का अनुरोध किया। किशिदा ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यक्तिगत शिखर वार्ता की कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!