जापान ने कोविड के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्र में आपातस्थिति घोषित की

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:54 IST2021-01-07T14:54:31+5:302021-01-07T14:54:31+5:30

Japan declares emergency in Tokyo, surrounding area due to Kovid | जापान ने कोविड के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्र में आपातस्थिति घोषित की

जापान ने कोविड के कारण तोक्यो, आसपास के क्षेत्र में आपातस्थिति घोषित की

तोक्यो, सात जनवरी (एपी) जापान ने कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो और आसपास के तीन क्षेत्रों में आपात स्थिति की घोषणा की है।

जापान में संक्रमण के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है और राजधानी में एक दिन में रिकॉर्ड 2,447 नए मामले आए हैं।

प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कोरोना वायरस पर सरकार के कार्य बल में बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

आपात काल शुक्रवार से शुरू होकर सात फरवरी तक जारी रहेगा। घोषणा में मुख्य रूप से कहा गया है कि रेस्तरां और बार रात आठ बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और लोग घरों के भीतर रहें, एक-दूसरे से मेलजोल कम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Japan declares emergency in Tokyo, surrounding area due to Kovid

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे