लाइव न्यूज़ :

जापान में कोरोना वायरस संबंधी आपातकालीन उपायों को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला

By भाषा | Updated: September 28, 2021 11:21 IST

Open in App

तोक्यो, 28 सितंबर (एपी) जापान में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देश उन सभी आपातकालीन कदमों को विस्तार नहीं देना चाहता जिनकी समयसीमा इस सप्ताह के अंत में समाप्त हो रही है।

कोरोना वायरस संबंधी आपात उपाय के प्रभारी अधिकारियों को इस संबंध में मंगलवार को हुई एक बैठक में विशेषज्ञों की मंजूरी मिल गई। प्रतिबंधों को धीरे-धीरे क्रमिक तरीके से हटाने पर सहमति बनी है। प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा मंगलवार की शाम को आपात कदमों को वापस लेने और आगे की योजनाओं पर घोषणा कर सकते हैं।

प्रतिबंधों के हटने के बाद जापान अप्रैल महीने के बाद पहली बार किसी आपातकालीन जरूरत का पालन करने से पूरी तरह स्वतंत्र हो जाएगा। सरकारी अधिकारी टीका पासपोर्ट और वायरस जांच जैसी अन्य योजनाएं लाकर प्रतिबंधों में ढील देने की तैयारी कर रहे हैं।

जापान सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों में विस्तार करने के लिए उत्सुक है। इसके साथ ही वह कोरोना वायरस की अगली लहर को रोकने संबंधी आवश्यकताओं के बीच भी संतुलन बनाना चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब