लाइव न्यूज़ :

जापान ने शुरू किया नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: December 6, 2021 10:59 IST

Open in App

एनिवा (जापान), छह दिसंबर (एपी) जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो में सोमवार को सैन्य अभ्यास के दौरान दर्जनों टैंक और सैकड़ों सैनिकों ने गोले दागे और मशीन गन चलाईं।

जापान ने ‘सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के सैन्य अभ्यास का मीडिया के समक्ष प्रदर्शन किया। यह सैन्य प्रदर्शन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब रूस और चीन की सेनाओं ने जापान के क्षेत्र के आस-पास अपनी गतिविधियां हाल में बढ़ा दी हैं। विदेशी पत्रकारों को जापान के सैन्य अभ्यासों को देखने का अवसर दुर्लभ ही मिलता है।

यह अभ्यास नौ दिन तक चलेगा और इसमें ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के करीब 1,300 बल भाग लेंगे। टैंकों ने सोमवार को अपने लक्ष्यों पर निशाना साधा।

जापान का शांतिवादी संविधान उस समय लिखा गया था, जब द्वितीय विश्व युद्ध में हुई तबाही की यादें और जख्म ताजा थे, लेकिन जापान समग्र सैन्य ताकत के मामले में अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद पांचवें नंबर पर है। जापान के अतीत के सैन्य कदमों के कारण अब भी उसके कई पड़ोसी देश उसकी निंदा करते हैं और घरेलू स्तर पर भी शांतिवाद प्रबल है, ऐसे भी जापान में किसी भी प्रकार का सैन्य विकास विवादास्पद है।

इसके बावजूद, जापान हर साल अरबों डॉलर सैन्य विकास पर खर्च कर रहा है और उसके पास करीब 1,000 युद्धक विमान, दर्जनों विध्वंसक और पनडुब्बियां हैं।

तोक्यो स्थित ताकुशोकू विश्वविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड स्टडीज’ के प्रोफेसर एवं रक्षा विशेषज्ञ हेगो सातो ने कहा, ‘‘जापान कई मोर्चों से विभिन्न जोखिमों का सामना कर रहा है।’’

जापान के पड़ोसी देश और जापान में मौजूद आलोचक भी जापान से अतीत से सबक लेने और सैन्य विस्तार नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन सैन्य शक्ति प्रदर्शन के समर्थकों का कहना है कि चीन, रूस और उत्तर कोरिया की गतिविधियों के मद्देनजर यह विस्तार करना अहम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल