लाइव न्यूज़ :

जापान ने शुरू किया नौ दिवसीय सैन्य अभ्यास

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:29 IST

Open in App

एनिवा (जापान), छह दिसंबर (एपी) जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइदो में सोमवार को सैन्य अभ्यास के दौरान दर्जनों टैंक और सैकड़ों सैनिकों ने गोले दागे और मशीन गन चलाई।

जापान ने ‘सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के सैन्य अभ्यास का मीडिया के समक्ष प्रदर्शन किया। यह सैन्य प्रदर्शन ऐसे समय में किया जा रहा है, जब रूस और चीन की सेनाओं ने जापान के क्षेत्र के आस-पास अपनी गतिविधियां हाल में बढ़ा दी हैं। विदेशी पत्रकारों को जापान के सैन्य अभ्यासों को देखने का अवसर विरले ही मिलता है।

यह अभ्यास नौ दिन तक चलेगा और इसमें ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ के करीब 1,300 बल भाग लेंगे। टैंकों ने सोमवार को अपने लक्ष्यों पर निशाना साधा।

जापान का शांतिवादी संविधान उस समय लिखा गया था, जब द्वितीय विश्व युद्ध में हुई तबाही की यादें और जख्म ताजा थे, लेकिन जापान समग्र सैन्य ताकत के मामले में अमेरिका, रूस, चीन और भारत के बाद पांचवें नंबर पर है। जापान के अतीत के सैन्य कदमों के कारण अब भी उसके कई पड़ोसी देश उसकी निंदा करते हैं और घरेलू स्तर पर भी शांतिवाद प्रबल है, ऐसे भी जापान में किसी भी प्रकार का सैन्य विकास विवादास्पद है।

इसके बावजूद, जापान हर साल अरबों डॉलर सैन्य विकास पर खर्च कर रहा है और उसके पास 900 से अधिक लड़ाकू विमान, दर्जनों विध्वंसक और पनडुब्बियां हैं।

तोक्यो स्थित ताकुशोकू विश्वविद्यालय में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ वर्ल्ड स्टडीज’ के प्रोफेसर एवं रक्षा विशेषज्ञ हेगो सातो ने कहा, ‘‘जापान कई मोर्चों से विभिन्न जोखिमों का सामना कर रहा है।’’

जापान के पड़ोसी देश और जापान में मौजूद आलोचक भी जापान से अतीत से सबक लेने और सैन्य विस्तार नहीं करने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन सैन्य शक्ति प्रदर्शन के समर्थकों का कहना है कि चीन, रूस और उत्तर कोरिया की गतिविधियों के मद्देनजर यह विस्तार करना अहम है।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपनी प्रथम सैन्य समीक्षा के दौरान कहा कि वह पहले हमला करने से लेकर जापान की रक्षा शक्ति और अधिक बढ़ाने सहित सभी विकल्पों पर विचार करेंगे, हालांकि इस मुद्दे पर मतभेद है और विरोधियों ने इसे संविधान का उल्लंघन बताया है।

जापान की बड़ी चिंताओं में चीन की बढ़ी हुई नौसैन्य गतिविधि है। साथ ही, एक विमानवाहक पोत बार-बार जापान के दक्षिणी तट पर मंडराता हुआ पाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला