लाइव न्यूज़ :

जापान एवं जर्मनी ने चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर बातचीत की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:45 IST

Open in App

तोक्यो, 13 अप्रैल (एपी) हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर चिंतित जापान एवं जर्मनी मंगलवार को अपनी सुरक्षा वार्ता में सैन्य सहयोग बढ़ाने पर राजी हुए।

ऑनलाइन माध्यम से हुई तथाकथित ‘‘टू-प्लस-टू’’ वार्ता में जापान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों एवं रक्षामंत्रियों ने मार्च में हुए खुफिया सूचना आदान-प्रदान समझौते के आधार पर रक्षा एवं सैन्य उपकरणों तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी।

जापान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि चारों मंत्रियों ने पूर्व एवं दक्षिण चीन सागरों में चीन के क्षेत्रीय दावों पर विचार-विमर्श किया तथा हांगकांग की स्थिति एवं चीन के झिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार की दशा पर ‘गहरी चिंता’ प्रकट की।

जर्मनी हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपनी सहभागिता बढ़ा रहा है और वह इस क्षेत्र में युद्धपोत भेजेगा। जापान ने इस योजना का स्वागत किया और संयुक्त नौसैन्य अभ्यास की संभावना का प्रस्ताव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब