टोक्यो में भूस्खलन के बाद 19 लोग लापता, कई मकान और वाहन बहते नजर आए, देखें वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 3, 2021 15:44 IST2021-07-03T15:40:06+5:302021-07-03T15:44:43+5:30

जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिमी शहर अतामी में मिट्टी धंसने से कम से कम 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Japan 19 people missing after landslide in Tokyo many houses and vehicles were swept away | टोक्यो में भूस्खलन के बाद 19 लोग लापता, कई मकान और वाहन बहते नजर आए, देखें वीडियो

वीडियो ग्रैब

Highlightsजापान अतामी शहर में मिट्टी ढहने से 19 लोग लापता हैं। पिछले हफ्ते से ही जापान में भारी बारिश हो रही है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें मकान और कार बहते नजर आ रहे हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिमी शहर अतामी में मिट्टी धंसने से कम से कम 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार सुबह की है। जापान में इस हफ्ते ही शुरुआत से ही भारी बारिश हो रही है।   

शिजुओका प्रांत के प्रवक्ता ताकामिची सुगियामा ने बताया कि अतामी में दर्जनों मकानों के जमींदोज होने की आशंका है। सरकारी प्रसारणकर्ता एनएचके ने लापता लोगों की संख्या 20 बताई है, लेकिन सुगियामा ने कम से कम 19 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह संख्या बढ़ सकती है। 

जापान के कुछ हिस्सों में इस हफ्ते की शुरुआत से मूसलाधार बारिश हो रही है। सुगियामा ने बताया कि इलाके में सुबह से ही भारी बारिश हो रही थी। एक बड़े इलाकों को खाली कराने की चेतावनी दी गई है। जापान में कई नदियां उफान पर हैं। जिसके चलते भी भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है। 

मिट्टी ढहने के कई वीडियो सामने आए

इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फुटेज में मिट्टी धंसती दिखाई दे रही है। साथ ही मिट्टी अपने रास्ते में आने वाले मकानों और कारों को बहाकर ले जाते हुए दिख रही है। एनएचके की टीवी फुटेज में पुल के एक हिस्से को ढहते हुए देखा जा सकता है। अतामी राजधानी टोक्यो से करीब 100 किलोमीटर दूर दक्षिणपश्चिम में स्थित शिजुओका प्रांत में समुद्र के किनारे का एक रिजॉर्ट इलाका है। 

पिछले साल जुलाई में थी ऐसी ही परिस्थितियां 

पिछले साल भी जुलाई के महीने में ऐसी घटनाएं सामने आई थी। उस वक्त भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर थीं और भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई थी। जिससे मकानों और सड़कें को नुकसान पहुंचा था। जिसके चलते 58 लोगों की मौत हो गई थी। 

Web Title: Japan 19 people missing after landslide in Tokyo many houses and vehicles were swept away

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे