लाइव न्यूज़ :

जापान: तूफान ‘हगिबिस’ और बाढ़ से 19 लोगों की मौत, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू

By भाषा | Updated: October 13, 2019 19:06 IST

Open in App

जापान की राजधानी तोक्यो समेत देश के अन्य हिस्सों में आये प्रचंड तूफान ‘हगिबिस’ से अब तक कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं। तूफान हगिबिस ने शनिवार को जापान में दस्तक दी। देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश की वजह से आयी बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया।

भूस्खलन की भी कई घटनाएं हुईं। तूफान तोक्यो को अपनी चपेट में लेने के बाद उत्तर की ओर बढ़ गया। जापान के कई हिस्से जलमग्न हो चुके हैं। ‘हगिबिस’ का अर्थ ‘‘रफ्तार’’ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस तूफान में कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने बताया कि आपदा में एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गये और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हगिबिस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, देश की 14 नदियों में बाढ़ आ गई है।

सरकारी प्रवक्ता योशीहिद सुगा ने बताया, ‘‘इस भीषण तूफान ने पूर्वी जापान में भारी तबाही मचाई है।’’ अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। तोक्यो क्षेत्र में ट्रेन सेवाएं, जिनमें से अधिकांश रुकी हुई थीं, सुबह फिर से शुरू हो गई। हालांकि अन्य की सुरक्षा जांच चल रही थी और उनके दिन में बाद में शुरू होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता फुमियो किशिदा ने एनएचके टीवी न्यूज से टॉक शो में कहा, ‘‘खतरा अभी भी बना हुआ है और यह एक वास्तविकता है जिससे हमें सतर्क रहना चाहिए। हमें अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए।

आपदा कभी भी आ सकती है।’’ सरकारी आदेशों के तहत लगभग 27,000 पुलिस कर्मी और सैनिक बचाव कार्यों में लगाया गया है। सैनिक हेलीकॉप्टर से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। हजारों लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया। ‘क्योदो न्यूज’ ने बताया कि 60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की गई थी। तूफान की वजह से रग्बी वर्ल्ड कप के कई मैच रद्द कर दिए गए। कई मैचों के समय को आगे बढ़ा दिया गया।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला