लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पर हमले की साजिश रच रहा भारत, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बोले- चीन के साथ विवाद से ध्यान हटाने की कोशिश

By भाषा | Updated: June 24, 2020 18:22 IST

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत हमले की साजिश रच रहा है। मोदी सरकार विपक्ष के सवाल का जवाब नहीं दे रही है। चीन का बहाना बनाकर भारत सरकार कुछ भी कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का रुख स्पष्ट है (सब देख सकते हैं) क्योंकि वह चीन के साथ अपने सीमा विवाद से ध्यान पाकिस्तान की ओर हटाना चाहता है।पाकिस्तान के खिलाफ भारत 'फॉल्स फ्लैग आपरेशन’ (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसमें कार्रवाई करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। मोदी सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, "भारत में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है।"

इस्लामाबादः पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ सीमा विवाद से अपने विपक्ष का ध्यान हटाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान से कहा था कि वह नयी दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या में कटौती करे।

कुरैशी ने ‘जियो पाकिस्तान’ चैनल से बातचीत करते हुए कहा, "भारत का रुख स्पष्ट है (सब देख सकते हैं) क्योंकि वह चीन के साथ अपने सीमा विवाद से ध्यान पाकिस्तान की ओर हटाना चाहता है।" उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत 'फॉल्स फ्लैग आपरेशन’ (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसमें कार्रवाई करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। लेकिन उन्होंने इसका कोई ब्यौरा नहीं दिया और न ही कोई सबूत दिया।

भारत में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है

उन्होंने चीन के साथ सीमा विवाद पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, "भारत में विपक्ष सवाल उठा रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है।" कुरैशी ने भारत को उनके देश पर कोई हमला करने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह "कोई दुस्साहस" करता है तो पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा।

उन्होंने कहा कि भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों के खिलाफ जासूसी के बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में पाकिस्तानी कर्मचारियों को परेशान किया गया और अधिकारियों द्वारा उनकी कारों का पीछा किया गया।

कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने न केवल आरोपों की निंदा की, बल्कि उन्हें खारिज भी किया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के प्रभारी को मंगलवार को तलब किया गया था और उनसे कहा गया कि भारतीय कर्मचारियों से भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

लश्कर-ए-तैयबा के चार सहयोगी गिरफ्तार

आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपार क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान इरफान अहमद मीर, इरफान अहमद खान, कैसर रहमान खान और सुहैल अहमद गनी के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ कि वे पुटखा पुलिस चौकी पर एक ग्रेनेड फेंकने में लिप्त थे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि ग्रेनेड फेंकने का काम उन्हें लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी फयाज अहमद वार उर्फ उमर और एक विदेशी आतंकवादी ने सौंपा था जिसका कोड नाम उस्मान है। इन्हें ग्रेनेड फेंकने का काम आतंकवादी बनने की परीक्षा के तौर पर दिया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस रिकार्ड के अनुसार वे क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को साजो सामान और ठिकाना मुहैया कराने में लिप्त थे। वे साथ ही अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी लिप्त थे। यह भी पता चला कि वे सोशल मीडिया के जरिये सक्रिय आतंकवादियों के साथ सम्पर्क में थे।’’

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरदिल्लीइमरान खानचीनशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?