लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश भारतीय लेखिका अनिता आनंद की कहानी जालियांवाला बाग को मिला इतिहास साहित्य पुरस्कार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:30 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो दिसंबर ब्रिटिश भारतीय पत्रकार और लेखिका अनिता आनंद की किताब ‘‘ द पेशेंट असैसिन : ए ट्र टेल ऑफ मैसकर, रिवेंज ऐंड द राज’’ को यहां का प्रतिष्ठित इतिहास साहित्य पुरस्कार प्रदान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस किताब में उन्होंने वर्ष 1919 में अमृतसर के जालियांवाला बाग में हुए नरसंहार से घिरे एक युवक (क्रांतिकारी उधम सिंह)की कहानी को पिरोया है।

आनंद ने छह दावेदारों को मात देकर इतिहास के लिए प्रतिष्ठित ‘पेन हैसल-टिल्टमैन प्राइज-2020’ अपने नाम की। यह पुरास्कार हर साल वास्तविक घटनाओं खासतौर पर इतिहास से जुड़े तथ्यों के आधार पर लिखी पुस्तकों को दिया जाता है।

विजेता को चुनने वाली चयनसमिति ने इसे मौलिक ऐतहासिक लेख करार दिया जिसे आने वाले दशकों तक पढ़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आनंद राजनीतक पत्रकार हैं और पिछले 20 साल से बीबीसी पर टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही हैं।

पुरस्कार जीतने के बाद आनंद ने कहा कि कई प्रतिष्ठित इतिहासकारों की शानदार किताब में से उनकी किताब को विजेता घोषित करना सम्मान की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय तक के लिए तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। ‘पेशेंट असैसिन’ मेरे दिल के बहुत करीब है। जालियांवाला बाग कांड पर कहानी लिखने के लिए परिवार के इससे जुड़ाव को धन्यवाद देती हूं। मैं नरसंहार और उधमसिंह के बदले का इतिहास लिखना चाहती थी जो ब्रिटिश राज के प्रतिकार के प्रतीक बन गए हैं और फिल्म और टेलीविजन में बहुत लोकप्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला