लाइव न्यूज़ :

अबूधाबी पहुंचे जयशंकर, यूएई के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला से मुलाकात की

By भाषा | Updated: April 19, 2021 00:34 IST

Open in App

अबूधाबी, 18 अप्रैल विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को यहां पहुंकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग और पारस्परिक तथा क्षेत्रीय हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। हमारे बीच बातचीत को लेकर आशान्वित हूं।''

गौरतलब है कि जयशंकर की यात्रा के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी यूएई के दौरे पर हैं।

इस बीच, मीडिया में खबरें आई हैं कि यूएई दोनों पड़ोसी देशों के बीच संवाद फिर से कायम कराने के लिए पर्दे के पीछे वार्ताएं करा रहा है।

जयशंकर इससे पहले कोविड-19 महामारी के बीच 25 और 26 नवंबर को दो दिन की यात्रा पर यूएई पहुंचे थे। उस दौरान भी उन्होंने अपने समकक्ष शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने शनिवार को ट्वीट किया था, ''विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्ष के निमंत्रण पर 18 अप्रैल 2021 को अबूधाबी जाएंगे। वह आर्थिक सहयोग और सामुदायिक कल्याण के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक