लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने यूएनजीए के इतर कई देशों के विदेश मंत्रियों से की वार्ता, अमेरिका से मेक्सिको जाएंगे

By भाषा | Updated: September 26, 2021 22:51 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 26 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को मेक्सिको के अपने समकक्ष मार्सेलो एब्रार्ड कैसाबोन के आमंत्रण पर मेक्सिको के लिए रवाना होंगे। जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) से इतर कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जयशंकर 26-28 सितंबर तक मेक्सिको की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्री के रूप में मेक्सिको की अपनी पहली यात्रा के दौरान जयशंकर मेक्सिको की आजादी की 200 वीं वर्षगांठ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कैसाबोन के साथ अपनी बैठक के अलावा वह मेक्सिको के राष्ट्रपति मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे और मेक्सिको में प्रमुख सीईओ और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत करेंगे, जो वर्तमान में लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।

मेक्सिको रवाना होने के पहले जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री नारायण खड़का से भी बातचीत की।

जयशंकर ने इथियोपिया के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मेकोनेन हसन के साथ भी वार्ता की। इसके अलावा वेनेजुएला और निकारागुआ के विदेश मंत्रियों से भी चर्चा की। जयशंकर ने केन्या के विदेश मंत्री रेशेल ओमामो से भी दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की। जयशंकर ने यमन के विदेश मंत्री डॉ. अहमद अवाद बिन मुबारक से भी वार्ता की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला