लाइव न्यूज़ :

जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में सेशल्स पहुंचे

By भाषा | Updated: November 27, 2020 19:00 IST

Open in App

विक्टोरिया (सेशल्स), 27 नवम्बर विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को सेशल्स पहुंचे। इस दौरान वह हिंद महासागर के द्वीपीय देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय मूल के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और अपने समकक्ष के साथ मुलाकात करेंगे।

जयशंकर 25-26 नवंबर को दो दिन की यूएई की यात्रा के बाद यहां पहुंचे थे। यह उनकी तीन देशों बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स की छह दिवसीय यात्रा का दूसरा चरण था, जो मंगलवार को शुरू हुआ था।

विक्टोरिया में भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सेशल्स विदेश मंत्री एस जयशंकर के विदेश मंत्री के रूप में आने के लिए उनका स्वागत करता है। उनकी अगवानी विदेश मंत्री सिल्वेस्टर राडेगोंडे द्वारा की गई और वह आज राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन से मुलाकात करेंगे।’’

भारतीय मूल के राष्ट्रपति रामकलावन को इस साल 25 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी।

जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक