लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने द्विपक्षीय संबंधों को मजूबत बनाने में भारतवंशियों के योगदान की सराहना की

By भाषा | Updated: November 25, 2020 16:49 IST

Open in App

मनामा, 25 नवंबर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को बहरीन के भारतवंशियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान के लिए उनकी सराहना की।

जयशंकर 24-25 नवंबर की दो दिवसीय बहरीन यात्रा पर हैं। विदेश मंत्री बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और सेशल्स, तीन देशों की छह दिन की यात्रा पर हैं। पूरी दुनिया में डर का माहौल पैदा करने वाली कोरोना वायरस महामारी के समय यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण है।

भारतवंशियों के साथ ऑनलाइन बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘बहरीन में भारतीय समुदाय के लोगों से ऑनलाइन बातचीत कर अच्छा लगा। भारत के झंडे को बुलंद रखने के लिए उनका धन्यवाद। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में बहुमूल्य योगदान की सराहना करता हूं।’’

जयशंकर बहरीन की राजधानी मनामा स्थित सदियों पुराने कृष्ण मंदिर भी गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मनामा में 200 साल पुराने मंदिर में दर्शन के साथ दिन की शुरुआत की। यह बहरीन के साथ हमारी पुरानी और प्रगाढ़ मित्रता का साक्ष्य है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल मंदिर के पुनर्विकास कार्यों के लिए 42 लाख डॉलर की लागत वाली परियोजना शुरू की थी।

जयशंकर ने मंगलवार को बहरीन में अपने समकक्ष अब्दुललतीफ बिन राशिद अल जयानी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।

उन्होंने बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के 11 नवंबर को हुए निधन पर भारत सरकार और जनता की ओर से शोक भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला