लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:44 IST

Open in App

मनामा, 25 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के लोगों और सरकार की ओर से बहरीन के प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर बहरीन के नेतृत्व को शोक व्यक्त किया। वह इस खाड़ी देश की दो दिवसीय यात्रा पर आए हुए हैं।

शहजादे खलीफा का 11 नवंबर को 84 साल की उम्र में अमेरिका में इंतकाल हो गया था, जहां उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। उन्हें 13 नवंबर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। वह प्रधानमंत्री पद पर सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले दुनिया के चंद नेताओं में शामिल हैं।

शाह हम्माद बिन ईसा अल खलीफा के चाचा, शाहजादे खलीफा ने 1970 में प्रधानमंत्री का औहदा संभाला था और अपने निधन तक इस पद पर काबिज़ रहे। वह 1971 में बहरीन के स्वतंत्र होने से एक साल पहले ही प्रधानमंत्री बन गए थे।

बहरीन की 24-25 नवंबर को दो दिवसीय यात्रा कर रहे जयशंकर ने बहरीन के अपने समकक्ष अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल जयानी के साथ द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने शहजादे खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

जयशंकर ने मंगलवार रात ट्वीट," विदेश मंत्री डॉ अब्दुल लतीफ बिन राशिद अल ज़यानी के साथ बैठक के साथ बहरीन की यात्रा शुरू हुई। पूर्व प्रधानमंत्री शहजादे खलीफा बिन अल खलीफा के निधन पर हार्दिक शोक व्यक्त किया।"

बहरीन में भारतीय दूतावास ने 13 नवंबर को शहजादे खलीफा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल