लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 22:49 IST

Open in App

दुशांबे, 30 मार्च विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान (68) से यहां मुलाकात की और द्विपक्षीय आर्थिक तथा विकास सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा की।

जयशंकर नौवें ‘हार्ट ऑफ एशिया’ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुशांबे में हैं। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति रहमान को बधाई भी दी।

जयशंकर ने ट्वीट किया, " मेरी अगवानी के लिए ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति को धन्यवाद... हमारे द्विपक्षीय आर्थिक और विकास सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। अफगान स्थिति के संबंध में उनके आकलन की सराहना की।"

ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ 1,400 किलोमीटर लंबी सीमा है और भारत के लिए यह काफी भू-रणनीतिक महत्व रखता है। भारत आतंकवाद विरोधी सहयोग के तहत इसे सैन्य सहायता मुहैया कराता रहा है। भारत ने दुशांबे के पास अयानी एयरबेस को भी विकसित किया है।

जयशंकर ने यहां ‘हार्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन से इतर कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार तलुवेर्दी से भी मुलाकात की एवं द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की समीक्षा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मुख्तार के साथ अच्छी मुलाकात हुयी। हमारे द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की उपयोगी समीक्षा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी