लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की; ‘अति विशिष्ट’ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:49 IST

Open in App

पोर्ट लुइस, 22 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने ‘‘अति विशिष्ट’’ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

इसके अलावा, जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ से मुलाकात की और वहां के विदेश मंत्री एम अलन गनू के साथ भी वार्ता की जिस दौरान उन्होंने “उत्कृष्ट” द्विपक्षीय संबंधों और सफल विकास साझेदारी की समीक्षा की।

दो देशों के अपने दौरे के अंतिम चरण में मालदीव से रविवार रात हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी देश मॉरीशस पहुंचे जयशंकर ने कहा कि मॉरीशस के आर्थिक सुधार और पुनरुद्धार के प्रयासों में भारत साझेदार के तौर पर तैयार रहेगा।

जयशंकर ने ट्वीट किया, "मेरी अगवानी करने के लिए राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन का धन्यवाद। हमारे 'अति विशिष्ट' रिश्ते पर बढ़िया चर्चा हुई। "

विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “विदेश मंत्री एलन गनू से मुलाकात के साथ अपने मॉरीशस दौरे की शुरुआत से उत्साहित हूं। अपने उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों और सफल विकास साझेदारी की समीक्षा की। इस बात को दोहराया कि मॉरीशस के आर्थिक सुधार व पुनरुद्धार के प्रयासों में भारत साझेदारी के लिये तैयार होगा।”

बाद में जयशंकर ने भारतीय मूल के प्रधानमंत्री जगन्नाथ से मुलाकात की और उन्हें वाणिज्यिक रूप से उत्पादित भारत में निर्मित कोविड-19 रोधी टीकों की एक लाख से ज्यादा अतिरिक्त खुराक सौंपी।

उन्होंने ट्वीट किया, “मदद के लिये भारत का हाथ हमेशा रहेगा। प्रतीकात्मक रूप से वाणिज्यिक रूप से उत्पादित भारत में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके के एक लाख से ज्यादा अतिरिक्त खुराक सौंपी।”

उन्होंने प्रधानमंत्री जगन्नाथ के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “उनके नेतृत्व में महामारी के प्रबंधन की सराहना की।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर व्यापक चर्चा की। उन्हें आगे बढ़ाने में मॉरीशस पक्ष के प्रभावी होने की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला