लाइव न्यूज़ :

जयशंकर ने इजराइली संसद के अध्यक्ष से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:29 IST

Open in App

यरूशलम, 19 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को इजराइली संसद के अध्यक्ष मिकी लेवी से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने भारत तथा इजराइल के समक्ष उत्पन्न कट्टररपंथ जैसी चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की और क्षेत्र के घटनाक्रम का जायजा लिया।

विदेश मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "आज सुबह इज़राइल की नेसेट के अध्यक्ष मिकी लेवी से मुलाकात की। उनके तथा विदेश मामलों एवं रक्षा समिति के अध्यक्ष राम बेन बराक के साथ व्यापक चर्चा की। नेसेट में भारत के साथ संबंधों के लिए व्यापक समर्थन की सराहना हुई।’’

जयशंकर और लेवी ने दोनों देशों के सामने आने वाली आम चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और क्षेत्र के घटनाक्रम का जायजा लिया।

सूत्रों ने यहां बताया कि दोनों पक्षों ने कट्टरवाद से मिलकर लड़ने का संकल्प लिया और अपने संसदीय मैत्री समूहों के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।

लेवी ने कहा, ‘‘भारत के विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर की मेजबानी करना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है, जो इजराइल और भारत के बीच महान संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।’’

उन्होंने कहा, "हमारे दो महान प्राचीन राष्ट्रों और जीवंत लोकतंत्रों के बीच हाल के वर्षों में मजबूत एवं अद्वितीय बंधन विकसित हुआ है। नेसेट के अध्यक्ष के रूप में, मैं अपने समकक्ष लोकसभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

नेसेट के अध्यक्ष ने जयशंकर से यह भी कहा कि ‘‘इजराइल और अरब एवं मुस्लिम देशों के साथ बांहें खोलकर शांति का स्वागत करता है।’’

अगस्त 2020 में इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अमेरिका ने अब्राहम नामक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते से इजराइल और यूएई को अपने संबंधों को सामान्य बनाने में मदद मिली।

भारत ने समझौते का यह कहते हुए स्वागत किया था कि उसने "हमेशा पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है जो हमारा विस्तारित पड़ोस है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला